CRPF Vehicle Accident: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी CRPF जवानों से भरी गाड़ी, हादसे में दो की मौत; 16 घायल
CRPF Vehicle Accident: CRPF जवानों से भरी गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिरी , हादसे में 16 घायल; दो की मौत CRPF Vehicle Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में CRPF जवानों की गाड़ी खाई में गिर गई है. इस हादसे में दो जवानों की मौत हो गई है जबकि 16 घायल बताए जा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में बसंतगढ़ के पास कंडवा इलाके में एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 187वीं बटालियन के एक वाहन में सवार 18 जवान दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरे। घायलों को तुरंत कमांड अस्पताल ले जाया जा रहा है। बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है और मौके पर रेस्क्यू टीमें मौजूद हैं। स्थानीय लोग भी स्वेच्छा से मदद के लिए आगे आए हैं।केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने इस दुखद हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ke X पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि उन्होंने डीसी सलोनी राय से बातचीत की है, जो स्थिति पर व्यक्तिगत रूप से नजर रख रही हैं और उन्हें लगातार जानकारी दे रही हैं। उन्होंने कहा कि हर संभव मदद सुनिश्चित की जा रही है।...